उत्तर प्रदेश

Noida Firing: गार्डन गैलेरिया मॉल में फायरिंग

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 12:07 PM IST
Noida Firing: गार्डन गैलेरिया मॉल में फायरिंग
x
Noida Firing: नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में फायरिंग, यहां कुछ लोग बर्थडे पार्टी मना रहे थे। यह सभी लोग खुर्जा के बताए जा रहे थे। विवाद के बाद फायरिंग हुई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और जल्द ही तीन लोगों को हिसारत में ले लिया। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात को खुर्जा से चार-पांच युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने गार्डन गैलेरिया आए थे। यहां पर ऑस्कर बार में इन लोगों ने शराब पी और जाने के दौरान पार्किंग के पास निठारी के युवकों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसमें खुर्जा से आए एक युवक ने फायरिंग कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है और इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
Next Story