उत्तर प्रदेश

Noida: महिंद्रा पिकअप में आग, बड़ा हादसा टला

Admindelhi1
3 May 2025 4:39 PM IST
Noida: महिंद्रा पिकअप में आग, बड़ा हादसा टला
x
"चालक की बची जान"

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-63 में बहलोलपुर अंडरपास के पास आज शनिवार को सड़क पर चलती एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप में आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही चालक ने सड़क पर गाड़ी रोक दी। इसी बीच किसी राहगीर ने फोन कर दमकल विभाग को जानकारी दी।

दमकल विभाग की टीम ने एक गाड़ी की मदद से आग बुझाई। आग में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चालक नोएडा नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप में सवार होकर बहलोलपुर जा रहा था। जैसे ही वह बहलोलपुर अंडरपास के पास पहुंचा तो इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक चलती गाड़ी रोकी और नीचे उतर गया। इसी बीच आग फैल गई।

चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच किसी राहगीर ने फोन कर दमकल विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग बुझा दी गई। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि महिंद्रा बोलेरो में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Story