उत्तर प्रदेश

Noida: छठ पूजा की सुबह पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़

Admindelhi1
8 Nov 2024 3:15 PM IST
Noida: छठ पूजा की सुबह पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़
x
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों गिरफ्तार कर लिया

नोएडा: थाना फेस-दो पुलिस ने छठ पूजा की सुबह थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-82 कट भंगेल पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उनके पैर में लगी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये लोग सीधे-साधे लोगों को एटीएम मशीन में पैसा निकालते समय मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे, तथा उनके खाते से रकम निकाल लेते थे।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस भंगेल कट के पास आज सुबह को चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली हनीफ पुत्र खुर्शीद निवासी जनपद पलवल हरियाणा तथा शकील पुत्र अफसर निवासी जनपद पलवल हरियाणा के पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दो देशी तमंचे, कारतूस, मोटरसाइकिल, 26 एटीएम कार्ड बरामद किया है। उन्हें बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि हनीफ के ऊपर पूर्व में सात तथा शकील के ऊपर दो मुकदमे दर्ज हैं। इन लोगों ने दर्जनों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है।

Next Story