उत्तर प्रदेश

Noida: चलती बाइक पर रोमांस करने पर कपल पर 53,500 का चालान

Admindelhi1
17 Jun 2025 11:14 AM IST
Noida: चलती बाइक पर रोमांस करने पर कपल पर 53,500 का चालान
x

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में चलती बाइक पर एक कपल की सरेआम रोमांटिक हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस कपल पर 53,500 का भारी भरकम चालान ठोंक दिया है।

इस कार्रवाई के बाद न सिर्फ पुलिस की सख्ती की चर्चा हो रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर लोग कपल की 'स्टंटबाजी' और भारी जुर्माने को लेकर जमकर मजाक भी बना रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चला रहा है और युवती उसे सामने से लिपटकर बैठी हुई है। यह वीडियो किसी अन्य वाहन सवार ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में बाइक पर बैठे कपल ने हेलमेट नहीं पहना था, नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं थी और ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन किया गया था।

ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित बाइक मालिक का पता लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 53,500 का चालान जारी कर दिया।

चालान में हेलमेट न पहनना, गलत ढंग से सवारी करना, स्टंट करना और वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अवहेलना जैसे कई उल्लंघन शामिल हैं। चालान की कॉपी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की लापरवाह और खतरनाक हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो और चालान की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे "रोमांस का सबसे महंगा बिल" बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि "अब इश्क पर भी टैक्स लग गया है।"

Next Story