उत्तर प्रदेश

Noida: इंटरनेट बैंकिंग में कदम बढ़ाएगा सहकारी बैंक

Admindelhi1
20 Jan 2025 11:38 AM IST
Noida: इंटरनेट बैंकिंग में कदम बढ़ाएगा सहकारी बैंक
x
"बैंक की 98 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में किया गया"

नोएडा: जिला सहकारी बैंक ने अत्याधुनिक इंटरनेट बैंकिंग व आईएमपीएस आरंभ कर दी है जिसमें कदम निरंतर आगे बढ़ाए जाएंगे-यह ऐलान पंचायत भवन के सभागार में आयोजित हुई बैंक की 98 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में किया गया.

बैठक की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी विजयभान सिंह ने की. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.शैफाली सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं. इस मौके पर बताया गया कि प्राथमिक सहकारी समितियों को अब स्वेच्छा से कोई भी आर्थिक गतिविधि प्रारंभ करने की स्वतंत्रता प्रदान कर दी गई है. बैंक के अंशधारकों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए साढ़े पांच प्रतिशत लाभांश के भुगतान का निर्णय किया गया. वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का प्रस्ताव पारित किया गया. मेयर विनोद अग्रवाल, कृष्णवीर सिंह, अर्जुन सिंह, राजपाल सिंह, विजय सिंह, मनीष सिंह, कमल सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह, अमरेंद्र कुमार, वरुण अग्रवाल, कुलदीप सिंह, निर्दोष सिंह गंधर्व, बबीता, जगजीत सिंह, राहुल राणा, वेदपाल सिंह, माया, बृजपाल सिंह, अमित कुमार रहे.

Next Story