उत्तर प्रदेश

Noida: नोएडा में बढ़ी चिंता, अलग-अलग मामलों में छह लोगों ने दी जान

Admindelhi1
27 July 2026 3:27 PM IST
Noida: नोएडा में बढ़ी चिंता, अलग-अलग मामलों में छह लोगों ने दी जान
x
अलग-अलग इलाकों में आत्महत्या की घटनाएं, नोएडा पुलिस अलर्ट

नोएडा: नाेएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले छह लोगों ने मानसिक तनाव समेत अलग- अलग कारणाें के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली कुमारी खुशी शर्मा पुत्री नारायण शर्मा (21 वर्ष) ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर बीती रात को आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में रहने वाले प्रवेश पुत्र बाबू प्रसाद मूलनिवासी जनपद हजारीबाग झारखंड (19 वर्ष) ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 73 में रहने वाली डोली पुत्री मदन (24 वर्ष ) ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले रमेश गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात को मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले रवि शंकर उम्र 27 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाले आकाश उम्र 22 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story