- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: हर्ष फायरिंग से...

x
Noida नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अगाहपुर गांव में रविवार रात को एक बारात में की गई ‘हर्ष फायरिंग’ में ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ट्विंकल जैन ने बताया कि अगाहपुर गांव के निवासी बलवीर के घर गुरुग्राम से बारात आई थी। बारात में आए कुछ लोगों ने ‘हर्ष फायरिंग’ शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान छत पर खड़े होकर बारात देख रहे ढाई साल के बच्चे अंश को गोली लग गई। अंश के पिता विकास शर्मा मूल रूप से संभल जिले से हैं। एसीपी ने बताया कि घायल बच्चे को उसके परिजनों ने उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात 11 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को रात 11 बजे घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजन की शिकायत पर हैप्पी तथा दीपांशु नामक दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम बनाई गई हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी नशे में धुत थे और अवैध हथियार से ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
TagsNoida हर्ष फायरिंगबच्चे मौतNoida celebratory firingchild deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





