- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: खौलते पानी ने...

x
गौतम बुद्ध नगर: नाेएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाली एक छह वर्षीय बच्ची पर खाैलता पानी गिरने से अस्पताल में उपचार के दाैरान शनिवार की सुबह माैत हाे गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फेस 2 थाना के प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मोहम्मद अबरार परिवार के साथ सेक्टर 87 स्थित नया गांव में रहते हैं। उनकी छह वर्षीय बेटी पर 29 सितंबर को चूल्हे से पतीले पर पक रहे चावल काे उतार रही थी, तभी असंतुलित होकर खोलता पानी उस पर आ गिरा और वह गंभीर रूप से झुलस गई।
अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई है। अस्पताल द्वारा बच्ची की माैत की सूचना थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsनाेएडाखौलते पानीछीनीमासूममुस्कानNoidaboiling watersnatchedinnocentsmileजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





