उत्तर प्रदेश

Noida: खेत में मिले युवक-युवती के शव, मचा हड़कंप

Bharti Sahu 2
6 Oct 2024 10:38 AM IST
Noida:  खेत में मिले युवक-युवती के शव, मचा हड़कंप
x
Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी इसे प्रेम संबंध में आत्महत्या मान रही है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को शवों के पास एक मोटरसाइकिल और एक बैग भी मिला है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी भी इंस्पेक्टर सहित मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे हैं। फॉरेसिंक टीम को घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान
आसपास वोमेटिंग
(उल्टियां) होना पाया गया है। प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है।
मृतक युवक-युवती पड़ोसी जिले बुलंदशहर के रहने वाले हैं, दोनों के परिजन मौके पर मौजूद हैं। मृतक युवक के भाई ने पुलिस को युवक ने उसके मोबाइल फोन पर आत्महत्या करने के संबंध में मैसेज किया था। वह मैसेज मृतक के भाई द्वारा पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस मामले में सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच करते हुए आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story