- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश
Noida: बाइक सवार अपराधियों ने फेस-3 में मोबाइल फोन छीना
Admindelhi1
6 Dec 2025 2:29 PM IST

x
नोएडा: नोयडा के थाना फेस- 3 क्षेत्र से बाइक सावरा अज्ञात बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल फोन लूट लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि मोहम्मद कादिर पुत्र इब्राहिम खान ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 70 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह मोबाइल पर बात करते हुए शुक्रवार रात को अपने घर के बाहर से जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए।
उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया तथा उनका मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
Tagsनोएडाबाइक सवारअपराधियोंफेस-3मोबाइल फोनछीनाNoidabike ridercriminalsPhase-3mobile phonesnatchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





