उत्तर प्रदेश

Noida: सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, डिवाइडर से टकराया वाहन

Admindelhi1
9 Oct 2025 3:27 PM IST
Noida: सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, डिवाइडर से टकराया वाहन
x

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 37 के पास बीती रात को एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष हल्द्वानी मोड़ ग्रेटर नोएडा में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह बीती रात को अपना ऑटो रिक्शा लेकर सेक्टर 37 अंडरपास के पास से जा रहे थे, उनका ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, तथा पलट गया।

इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए पुलिस द्वारा नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Next Story