उत्तर प्रदेश

Noida: सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर कार्रवाई, 6 सफाईकर्मी बर्खास्त

Admindelhi1
11 March 2026 11:40 AM IST
Noida: सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर कार्रवाई, 6 सफाईकर्मी बर्खास्त
x

नोएडा: शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करूणेश ने सख्त रुख अपनाया है। सेक्टर-62 और 63 में गंदगी की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगह गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

गंदगी मिलने पर तत्काल कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान सीईओ को कई स्थानों पर कूड़ा और सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए 6 सफाईकर्मियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई। साथ ही संबंधित सुपरवाइजर और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना

घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही एजेंसी एजी एन्वायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट की लापरवाही सामने आने पर प्राधिकरण ने उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने एजेंसी को चेतावनी दी कि आगे से सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीईओ ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर और कर्मचारियों का वेतन रोका जाए तथा आवश्यक होने पर उनकी सेवा समाप्त की जाए।

शहर को स्वच्छ रखने के निर्देश

सीईओ कृष्णा करूणेश ने अधिकारियों से कहा कि शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए और नियमित निरीक्षण किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Next Story