- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: ठेकेदार को अगवा...
उत्तर प्रदेश
Noida: ठेकेदार को अगवा कर उसकी हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
23 Aug 2024 2:48 PM IST

x
Noida नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर की थाना बीटा-दो पुलिस ने रेलवे में एक ठेकेदार को अगवा कर उसकी हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) साद मियां खान ने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले अंकुश (40) नौ अगस्त की रात से लापता थे।
खान ने बताया कि उनके परिजन ने इस मामले में थाना बीटा-दो में मुकदमा दर्ज कराया था और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से तथा गोपनीय जानकारी के आधार पर प्रवीन नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अंकुश की हत्या कर शव थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक जंगल में फेंक दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और कार आदि भी बरामद कर ली है।
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी और अंकुश के बीच एक फ्लैट की खरीद को लेकर विवाद था। यह फ्लैट अंकुश का था और आरोपी उसे खरीदना चाहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।
TagsNoida ठेकेदारअगवा हत्याआरोपी गिरफ्तारNoida contractor kidnapped and murderedaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





