उत्तर प्रदेश

Noida accident: स्कूटी सवार लड़की के साथ हुआ ऐसा हादसा

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 9:44 AM IST
Noida accident: स्कूटी सवार लड़की के साथ हुआ ऐसा हादसा
x
Noida accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी गांव के पास एलिवेटेड रोड पर शनिवार दोपहर डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार एक युवती उछलकर 10 फुट नीचे खंभे पर गिर गई और घायल हो गई। वहां अफरा-तफरी मच गई। चोटिल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया ना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ला ने बताया कि शनिवार दोपहर को गाजियाबाद निवासी किरण अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर एलिवेटेड रोड के रास्ते सेक्टर-18 से गाजियाबाद स्थित घर जा रही थी। निठारी के सामने लूप के पास एक वैगनआर कार सवार ने अचानक टर्न ले लिया, इससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स्कूटी सवार युवती उछलकर एलिवेटेड रोड से करीब 10 फुट नीचे खंभे (पीआर कैप) पर गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे तक बचाव अभियान चलाकर क्रेन की मदद से तीनों को नीचे उतारा। युवती के पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी थी। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत में सुधार है।
Next Story