उत्तर प्रदेश

Noida: हत्या के आरोप में 5 तांत्रिक केस के आरोपी पकड़े गए

Admindelhi1
16 Aug 2025 11:17 AM IST
Noida: हत्या के आरोप में 5 तांत्रिक केस के आरोपी पकड़े गए
x

नोएडा: बिसरख थाना पुलिस ने तांत्रिक नरेश प्रजापति की हत्या का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें दो आरोपी मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार, धारदार दांती, अवैध तमंचे, कारतूस और मृतक का मोबाइल बरामद किया है. 2 अगस्त को बुलंदशहर के नरसैना क्षेत्र में तांत्रिक नरेश का शव नहर किनारे मिला था. परिजनों ने बिसरख थाने में केस दर्ज कराया था. जांच में पता चला कि नरेश का गांव के प्रवीण शर्मा से विवाद था. आरोप है कि नरेश ने वशीकरण कर प्रवीण की पत्नी को अपने साथ कर लिया था, जिससे वह घर छोड़कर चली गई. इससे नाराज प्रवीण ने अपने परिचित सुनील कुमार के जरिए हत्या की साजिश रची और बदले में गाजियाबाद में 100-100 गज के प्लॉट व लग्जरी कार देने का लालच दिया.

सुनील ने नीरज, सौरभ, अंकित और प्रवीण मावी को साथ मिलाया. 2 अगस्त को आरोपियों ने नरेश को पूजा पाठ के बहाने बुलाकर कार में बैठाया, रास्ते में गला घोंटा और नहर किनारे धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. शव को झाड़ियों में फेंक दिया और पहचान के दस्तावेज व मोबाइल नष्ट कर दिए. 14 अगस्त की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार को रोका. आरोपी भागने लगे लेकिन पीछा करने पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. फायरिंग में दो घायल हुए और तीन को पकड़ लिया गया. डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.

Next Story