उत्तर प्रदेश

Noida: 2 साल की बच्ची 27वें फ्लोर से नीचे गिरी, अस्पताल में भर्ती

Admindelhi1
5 Oct 2024 1:38 PM IST
Noida: 2 साल की बच्ची 27वें फ्लोर से नीचे गिरी, अस्पताल में भर्ती
x
गौर एवेन्यू सोसायटी की बालकनी से गिरी

नोएडा: थाना बिसरख क्षेत्र के गौर एवेन्यू सोसायटी में दो साल की बच्ची 27वें फ्लोर की बालकनी से खेलते हुए गिर गई। वह 12वें फ्लोर पर आकर अटक गई। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उसके परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर को गौर सोसायटी के 27वें फ्लोर पर रहने वाले एक व्यक्ति की 2 साल की बेटी बालकनी से खेलते हुए नीचे गिर गई। वह बारहवें फ्लोर पर आकर अटक गई। बच्ची के परिजनो ने गंभीर हालत में ऊसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के समय बच्ची की मां खाना बना रही थी।

Next Story