- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: हत्या के प्रयास...
Noida: हत्या के प्रयास और अवैध हथियार के साथ 10 बदमाश गिरफ्तार

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर हत्या की कोशिश, अवैध असलहा रखने, गांजा और शराब बेचने जैसे संगीन आरोप हैं। सभी आरोपी शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
थाना रबूपुरा पुलिस ने युवक की हत्या के प्रयास के मामले में विकास भाटी पुत्र जयप्रकाश सिंह, राहुल उर्फ कालू पुत्र जयवीर सिंह, तथा वाजिद अली पुत्र मोहम्मद अली को तिरथली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोप है कि तीनों ने एक बाइक सवार युवक को जानबूझकर टक्कर मारकर मारने की कोशिश की थी।
थाना जारचा पुलिस ने कुलदीप सिंह पुत्र जतन सिंह को गिरफ्तार कर 39 पव्वा देसी शराब बरामद की। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ा—प्रदीप के पास से 45 पव्वा, और तेजवीर सिंह के पास से 40 पव्वा देसी शराब बरामद हुई। कुलदीप सिंह को दूसरी बार भी जारचा पुलिस ने अलग सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।थाना फेस-1 पुलिस ने शाहरुख उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया, जो चाकू लेकर लूटपाट की नीयत से घूम रहा था।थाना सेक्टर-49 पुलिस ने प्रवीण मिश्रा को गिरफ्तार किया, जिसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।थाना सूरजपुर पुलिस ने आनंद कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके पास से अवैध चाकू मिला।
पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनसे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों की छानबीन जारी है।





