उत्तर प्रदेश

सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म: Yogi Adityanath

Saba Naaz
22 Jun 2026 4:42 PM IST
सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म: Yogi Adityanath
x

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी पहचान पारदर्शिता और जवाबदेही है। उन्होंने दावा किया कि अब जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी दफ्तर या क्लर्क के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि लाभ सीधे बैंक खातों में पहुंच रहा है। इससे बिचौलियों और भ्रष्टाचार पर रोक लगी है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4300 करोड़ रुपये किसानों के खातों में सीधे भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीयत साफ है, इसलिए योजनाएं बिना किसी बाधा के जनता तक पहुंच रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, रोजगार और किसान कल्याण पर तेजी से काम हो रहा है। फिरोजाबाद में शुरू हुई ये नई परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार करेंगी।

उन्होंने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसने यूपी के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। अब देश के प्रधानमंत्री जब विदेश जाते हैं तो यूपी के उत्पादों को उपहार के रूप में देते हैं, जिससे प्रदेश की वैश्विक पहचान और मजबूत हुई है।

Next Story