उत्तर प्रदेश

किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं-सिंह

Shantanu Roy
7 Jan 2023 12:03 PM GMT
किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं-सिंह
x
बड़ी खबर
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल ने किसान संदेश अभियान चला रखा है। जिसके जरिये पूरे प्रदेश से हजारों किसान अपनी आवाज को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कानों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 9 जनवरी को किसान संदेश अभियान के प्रथम चरण में प्रदेशभर से जिला मुख्यालयों के माध्यम से 50,000 से भी अधिक किसान एक साथ किसान संदेश अभियान पत्र को मुख्यमंत्री को भेजने की तैयारी कर रहे हैं। मनजीत सिंह ने बताया कि अभी तक पूरे प्रदेश से लगभग 20,000 हजार किसानों ने इस अभियान में हिस्सा लेकर गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित कराने के लिए स्वयं के हस्ताक्षरयुक्त किसान संदेश पत्र सूबे के मुख्यमंत्री को भेज चुके हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अभी 5 जनवरी को किसान संदेश अभियान के तहत हैशटैग कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश से किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें 50,000 से अधिक किसानों ने एक साथ हैशटैग किया। जोकि भारत के ट्विटर ट्रेंड में 35वें स्थान पर रिकॉर्ड दर्ज किया। किसानों का यह कदम उत्तर प्रदेश की किसान विरोधी सरकार को बड़ा संदेश देने वाला है। रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि 9 जनवरी को प्रथम चरण के दिन आगामी दिशा निर्धारण तय होगा और प्रदेश की गूंगी-बहरी भाजपा सरकार को चेतावनी देने के लिए रणनीति बनाई जायेगी। प्रदेश के किसानों के हक के लिए राष्ट्रीय लोकदल सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जयन्त चैधरी सदन में लगातार किसानों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। बकाया गन्ना मूल्य के ब्याज सहित भुगतान तथा लाभकारी मूल्य घोषित कराने के लिए अगर सरकार के खिलाफ आंदोलन करना पड़ा तो राष्ट्रीय लोकदल पीछे नहीं हटने वाला क्योंकि किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा।
Next Story