- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- किताबों पर छपे...
उत्तर प्रदेश
किताबों पर छपे राष्ट्रगान में गड़बड़ी मामले में दोषी अधिकारियों पर नहीं हुई कार्रवाई
Admin4
4 Nov 2022 5:46 PM GMT

x
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में बच्चों की निशुल्क दी जाने वाली सरकारी किताबों में छपे राष्ट्रगान में हुई त्रुटि मामले में अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि इस संबंध में शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद की ओर से नोटिस जारी किया गया था। पूरा मामला आगरा मंडल का है। राष्ट्रगान में त्रुटि वाली किताबे भी आगरा, मथुरा और कौशांबी के बच्चों को वितरित की गई थी, मामला पकड़ में आने के बाद किताबों को छापने वाली प्रिटिंग प्रेस पर तो कार्रवाई की गई लेकिन इसके लिए जिम्मेदार मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आगरा महेश चन्द्र और संबधिंत जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि किताबों की छपाई से पहले एक बार मॉस्टर प्रिंट मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक की टेबल पर भी जाता है।
कक्षा 5 की 'वाटिका' नाम की हिंदी की किताब के आखिरी में राष्ट्रगान की पंक्तियों से 'उत्कल' और ' बंग' शब्द नही छपा था। जिले में लगभग 26553 किताब में गड़बड़ी का अधिकारियों ने दावा किया था। हालांकि कौशांबी समेत पूरे प्रदेश में लगभग ढाई से तीन लाख किताबों में गलत राष्ट्रगान छपने का मामला उजागर हुआ था।
विपक्ष ने भी उठाया था मुद्दा
वहीं इस मामले में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुद्दे को उठाते हुए प्रदेश सरकार की लापरवाही बताई थी। साथ ही दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की थी।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस बारे में शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच हो रही है। हालांकि अन्य अधिकारियों का दावा है कि प्रूफरीडिंग में सही गया था, फांट मिसिंग का ममाला है।

Admin4
Next Story