उत्तर प्रदेश

भदोही के राम जानकी मंदिर में नवरात्रि पर 9 दिनों में होंगे 9 अलग कार्यक्रम, 450 से ज्यादा प्रतिमाएं एक साथ स्थापित

jantaserishta.com
11 Oct 2026 3:48 PM IST
भदोही के राम जानकी मंदिर में नवरात्रि पर 9 दिनों में होंगे 9 अलग कार्यक्रम, 450 से ज्यादा प्रतिमाएं एक साथ स्थापित
x
भदोही: भदोही जिले के सुंदरबन में स्थित राम जानकी मंदिर ट्रस्ट में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर एक बेहद अनोखा और अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु एक ही स्थान पर सभी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर सकें इसके लिए मंदिर परिसर में करीब 450 से 550 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं एक साथ स्थापित की गई हैं।
पूरे नौ दिनों तक मां भगवती और नवदुर्गा के स्वरूपों की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं के लिए हर दिन एक खास आयोजन रखा गया है। इसमें पारंपरिक कोलाट्टम नृत्य, हांडी फोड़, मेहंदी रचाने, चूड़ियां पहनाने और गौरी पूजा जैसे 9 दिन 9 अनोखे कार्यक्रम शामिल हैं।
मंदिर प्रबंधन ने सभी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए सुंदरबन मंदिर आने का न्योता दिया है। महंत साध्वी राजलक्ष्मी ने आईएएनएस से बतचीत करते हुए कहा, "देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं। मां भगवती सभी की मनोकामना को पूर्ण करें। नवरात्रि के पावन पर सुंदरबन मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। हम अनोखे तरीके से तैयारी कर रहे हैं।"
महंत साध्वी राजलक्ष्मी ने आगे कहा, "450-500 देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को एक ही जगह विराजमान करके 9 दिन पूजन किया जाएगा। नौ दिन देवी के स्वरुपों की पूजा की जाएगी। हर दिन महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिन भक्तों के सभी देवी-देवताओं के एक ही जगह दर्शन करना है और मां भगवती की आशीर्वाद प्राप्त करना है, वे सभी सुंदरबन आएं और सभी के दर्शन कर भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story