उत्तर प्रदेश

कमरे में चारपाई पर पड़ा था निहाल देवी का शव, जानिए क्या हैं सच

Shubhra Nandy
17 Dec 2022 6:39 PM IST
कमरे में चारपाई पर पड़ा था निहाल देवी का शव, जानिए क्या हैं सच
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां धारदार हथियार से महिला निहाल देवी (45वर्ष) की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई।

जनता से रिश्ता वबेडेस्क | उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां धारदार हथियार से महिला निहाल देवी (45वर्ष) की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार है। वहीं मां को बचाने में 10 वर्षीय बेटा भी घायल हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

कमरे में चारपाई पर पड़ा था निहाल देवी का शव
जानकारी मुताबिक यह सनसनीखेज वारदात थाना बलदेव इलाके के अवैरनी गांव की है। जहां सुबह होते ही लोगों की चीख पुकार मचने लगी। गांव के लोग एक घर में इकट्ठा हो गए। रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। कमरे में जाकर देखा तो चारपाई पर गांव की ही रहने वाली 45 वर्षीय महिला निहाल देवी का शव पड़ा हुआ है। उसके पति ने धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या की थी।
शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि घटना की सूचना पर थाना बलदेव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। परिजन और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस पूछताछ में पता चला कि 45 वर्षीय निहाल देवी कल ही अपने मायके हाथरस से आई थी। पति-पत्नी में काफी लंबे समय से पारिवारिक कलह के चल रही थी जिसने रात के समय इस घटना का रूप ले लिया। पति जंगलिया ने रात्रि के समय अपनी पत्नी निहाल देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। वहीं पुलिस अब आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

Next Story