उत्तर प्रदेश

निधि भारद्वाज शामली की नयी तहसीलदार बनी

Shreya
26 Jun 2023 5:32 AM GMT
निधि भारद्वाज शामली की नयी तहसीलदार बनी
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार की देरशाम को 56 तहसीलदारों का स्थानांतरण हुआ है।

राजस्व परिषद की ओर जारी सूची के मुताबिक, देवेंद्र कुमार मिश्रा गाजियाबाद से कासगंज के तहसीलदार बने हैं। नीरज कुमार द्विवेदी बुलंदशहर से मैनपुरी, प्रसून कश्यप बागपत से मैनपुरी, सर्वेश कुमार सिंह आगरा से कानपुर देहात, विवेकशील यादव मथुरा से शाहजहांपुर, अरुण कुमार मैनपुरी से श्रावस्ती, कमल कुमार सिंह मैनपुरी से आजमगढ़ के तहसीलदार बने हैं। ऊषा सिंह मथुरा, अजय कुमार यादव झांसी और निधि भारद्वाज शामली की नयी तहसीलदार बनी हैं।

इसी तरह शेर बहादुर सिंह जालौन, करनवीर सिंह आजमगढ़, संजय कुमार सिंह पीलीभीत, लखनलाल सिंह बांदा, जगदीश सिंह फतेहपुर, राम प्रसाद त्रिपाठी अयोध्या, अजीत कुमार सिंह द्वितीय चंदौली, विशाल कुमार शर्मा बरेली, रमेश चंद्र पांडेय मुरादाबाद, अजय कुमार प्रथम सिद्धार्थनगर, श्याम नारायण शुक्ला कानपुर देहात के नए तहसीलदार के पद पर तैनाती मिली है।

इनके अलावा बालकृष्ण सिंह सीतापुर, संजय कुमार अग्रहरि हरदोई, राजेश कुमार यादव महराजगंज, अमित कुमार त्रिपाठी चित्रकूट, नीलम उपाध्याय प्रयागराज, वंदना मिश्रा बस्ती, नूपुर सिंह प्रयागराज, अरुण कुमार गिरी प्रयागराज, फूलचंद्र यादव चित्रकूट, बृजेश कुमार वर्मा प्रथम बरेली, सुनील कुमार कानपुर देहात, शक्ति प्रताप सिंह मिर्जापुर, संजीव कुमार यादव मिर्जापुर, श्रवण कुमार राठौर ललितपुर, केशव प्रसाद देवरिया के तहसीलदार बनाये गए हैं।

नीलम तिवारी लखीमपुर खीरी की तहसीलदार बनीं, आनंद कुमार नायक तहसीलदार मुरादाबाद, अश्वनी कुमार सोनभद्र, राजेश प्रताप सिंह गोरखपुर, अरुण कुमार वर्मा आजमगढ़, मनीष कुमार त्रिपाठी ललितपुर, रवींद्र प्रताप सिंह देवरिया, आशीष कुमार सिंह अमेठी, नरसिंह नारायण वर्मा बाराबंकी, प्रज्ञा सिंह बरेली, राहुल सिंह सिद्धार्थनगर, सुरेंद्र कुमार द्वितीय बदायूं, संगीता पांडेय प्रयागराज, दीपिका सिंह रायबरेली, आदित्य विशाल लखीमपुर खीरी, शेख आलमगीर ललितपुर, तपस्या यादव सीतापुर, दुर्गेश सिंह बुलंदशहर, प्रवीन कुमार प्रथम आगरा और विवेक कुमार शुक्ला को प्रयागराज का तहसीलदार बनाया गया है।

Next Story