- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NGO संचालक करता था यौन...

x
उत्तर प्रदेश | वाराणसी में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां लंका क्षेत्र के रश्मि नगर में चार बच्चों से उसने अप्राकृतिक कुकर्म किया है। एक बच्चे की मां की शिकायत पर लंका पुलिस ने गुरुवार को एनजीओ संचालक सुनील शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर धमकी और दलित उत्पीड़न की धाराएं भी लगाई गई हैं। महिला के अनुसार लंबे समय से आरोपित बच्चों के साथ कुकर्म कर रहा था। आरोपित एक सांस्कृतिक मंच से भी जुड़ा हुआ है।
नगवां की महिला एनजीओ संचालक सुनील शुक्ला के घरेलू काम करती है। नौकरानी के बेटे के साथ उसके तीन अन्य दोस्तों को एनजीओ संचालक ने 20 जून की सुबह घर बुलाया था। सभी को कॉपी-किताब देने के लिए घर बुलाया। इसके बाद दूसरे तल पर कमरे में ले गया। सभी बच्चों की फोटो ली।
इसके बाद अपने कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। बच्चों को डरा-धमकाकर उनके साथ अप्राकृतिक कुकर्म कियाा। बच्चों को मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी दिखाए। सभी बच्चे 10 से 12 साल के बीच के हैं। उसने धमकी देने के साथ ही बच्चों को जातिसूचक शब्द कहे। महिला के अनुसार इस तरह के कृत्य कई बार कर चुका है। वह नौकरानी के बेटे से और बच्चों को लाने के लिए कहता था।
आरोपित की पहुंच ऊंची होने के कारण पुलिस पर शिकायत लटकाने का आरोप है। एनजीओ संचालक के खिलाफ शिकायत लेकर महिलाएं पहली जुलाई को संकटमोचन चौकी पहुंचीं। वहां से सभी को वापस कर दिया गया। बताया गया कि यह भेलूपुर के दुर्गाकुंड का मामला है।
महिलाएं इधर-उधर भटकती रहीं। भेलूपुर थाने पर भी पहली जुलाई को पहुंचकर शिकायत कीं। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होते देख गुरुवार को लंका थाने पहुंचीं। पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
Tagsजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजPublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relationbig newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsbig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News

Harrison
Next Story