उत्तर प्रदेश

राहत की खबर, 20 दिन बाद कम हुई कोरोना की रफ्तार, 92 नए मरीज मिले

jantaserishta.com
21 Aug 2022 2:01 PM IST
राहत की खबर, 20 दिन बाद कम हुई कोरोना की रफ्तार, 92 नए मरीज मिले
x

लखनऊ में रविवार को कोरोना के 92 नए मरीज मिले हैं। लगातार 20 दिन से कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार चढ़ाव बना हुआ है। किसी दिन 150 के ऊपर किसी दिन 100 के भीतर मरीजों का आंकड़ा आ रहा है। लखनऊ समेत दूसरे शहरों में भी कोविड मरीज बढ़ रहे हैं। शासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा भी संजीदा है।

अस्पतालों में लगातार कोविड की जांच चल रही हैं। अलीगंज, चिनहट, आलमबाग, सिल्वर जुबिली इन्दिरानगर और सरोजनीनगर में लगातार मरीज मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है। लक्षण लगने पर तुरंत कोविड जांच कराएं। बाहर निकलने पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story