उत्तर प्रदेश

नवविवाहिता का फंदे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
1 July 2022 4:50 PM GMT
नवविवाहिता का फंदे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर

बदायूं। बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं ससुरालीजन फरार हैं। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा में रहने वाले राकिब खान की शादी तकरीबन चार साल पहले बरेली के थाना भमोरा इलाके के गांव मजनूपुर निवासी शबीना (24) के साथ हुई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि शादी के बाद से ही राकिब समेत उसके परिवार वाले शबीना से दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे किसी न किसी तरह प्रताड़ित किया जाता था।

बच्चा लेकर भागे आरोपीगण
मामले की जानकारी पर मायका पक्ष के लोग हतरा गांव पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं था। घर में केवल शबीना का शव लटका हुआ था। उसका तीन साल का बेटा भी आरोपीगण अपने साथ ले गए हैं। इधर, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
वजीरगंज थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया है। उसके पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Next Story