उत्तर प्रदेश

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Admin4
13 Aug 2023 9:13 PM IST
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
x
अमरोहा/ बुरावली। नवविवाहिता ने रविवार को कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
आदमपुर थाना क्षेत्र की दढ़ियाल पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर निवासी देवेंद्र की शादी दो माह पूर्व गांव चकफेरी निवासी क्रांति के साथ हुई थी। रविवार को देवेंद्र व उसके परिजन काम करने के लिए खेत पर गए थे। दोपहर में देवेंद्र घर आया। उसने पत्नी क्रांति को आवाज लगाई, लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आई। इस पर देवेंद्र कमरे में गया। वहां का दृष्य देख उसके होश उड़ गए।
कमरे में क्रांति का शव फंदे पर लटका था। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। इसके बाद क्रांति को नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर मायके वाले भी आ गए। मायके वालों ने दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
Next Story