उत्तर प्रदेश

नवविवाहित जोड़े की गला रेतकर हत्या

Rani Sahu
20 May 2022 12:00 AM IST
नवविवाहित जोड़े की गला रेतकर हत्या
x
जिले के बजरिया इलाके के रामबाग में बृहस्पतिवार को एक नवविवाहित जोड़े की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई

कानपुर: जिले के बजरिया इलाके के रामबाग में बृहस्पतिवार को एक नवविवाहित जोड़े की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी उस समय हुई जब किरायेदार ने सुबह दरवाजे के पास खून देखा। उसने मामले की जानकारी अन्य परिजनों को दी। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी। पुलिस ने बताया मामले में ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से मामले की पूछताछ की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिवम तिवारी (27) और उनकी पत्नी जूली तिवारी (24) कमरे के अंदर सो रहे थे, जबकि शिवम के पिता दीपक कुमार और भाई मोनू छत पर सोए थे। घर में कुछ किरायेदार भी रहते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे एक किरायेदार ने शिवम के कमरे का दरवाजा खुला पाया। किरायेदार अंदर गया तो उसे दंपत्ति के शव फर्श पर खून से लथपथ मिले। अधिकारी ने दावा किया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ितों का गला धारदार हथियार से रेता गया है। अधिकारी ने कहा कि यह घर के ही किसी आदमी का काम लगता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


Next Story