उत्तर प्रदेश

महिला जिला अस्पताल से नवजात चोरी

Admin Delhi 1
17 Aug 2023 11:06 AM IST
महिला जिला अस्पताल से नवजात चोरी
x
सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जिले के महिला जिला अस्पताल में बुधवार तड़के एक नवजात के गायब होने से हंगामा मच गया। जब सीसीटीवी देखा गया तो पता चला कि एक महिला नवजात को लेकर जा रही है। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक तरफ जहां बच्चा चोरी होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी तरफ इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक प्रसव के बाद महिला को प्रथम तल पर भर्ती किया गया था। इस दौरान एक अज्ञात महिला भी प्रसूता के साथ लगी हुई थी। आशंका है कि वही संदिग्ध महिला बच्चा चोरी करके ले गई है। जनकपुरी पुलिस का कहना है कि 13 अगस्त को थाना जनकपुरी क्षेत्र के अंतर्गत अस्पताल में महफूज अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए लाया था। डिलीवरी के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 16 अगस्त की सुबह जब महिला सोकर उठी तो बच्चा उसके बिस्तर पर नहीं था, जिसकी सूचना जनकपुरी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story