उत्तर प्रदेश

Agra में रूबी केस में सामने आए नए खुलासे

Ratna Netam
5 July 2026 8:35 PM IST
Agra  में रूबी केस में सामने आए नए खुलासे
x
धोखे से शादी और हत्या का सच

Agra आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी कहानी को हकीकत में बदल दिया। यहां एक पत्नी पर अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

पुलिस जांच में पता चला कि यह मामला 19 जुलाई 2010 की शादी से जुड़ा है। रूबी की शादी सुरेंद्र से हुई थी। शुरुआती दिनों में ही उसे पता चला कि उसका पति शराब का आदी है और किसी अन्य महिला से उसका संबंध भी था। इसके बाद घर में लगातार विवाद और मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया। रूबी ने बताया कि पति अक्सर उसका अपमान करता था और परिवार के अन्य सदस्य भी कई बार विवाद में शामिल रहते थे।

रूबी के अनुसार, वर्षों तक मानसिक और घरेलू तनाव झेलने के बाद उसने यह कदम उठाया। उसने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। लंबे समय तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी और शव कंकाल में बदल गया। घर में दुर्गंध न आने से मामला और भी छिपा रहा।मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस को पति के लापता होने की सूचना मिली और जांच शुरू की गई। पूछताछ में रूबी ने अंततः अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसे लगातार डर सताता था कि सच कभी भी सामने आ सकता है, जिससे वह मानसिक तनाव में थी।पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Next Story