- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में चौराहों पर नगर...
UP में चौराहों पर नगर आयुक्त का नया फरमान, मचा हड़कंप

Meerut.मेरठ। पिछले दिनों आंधी-तूफान में कई यूनिपोल और होर्डिंग गिर गए। दो लोगों की मौत भी हो गई। इसके बाद भी बेगमपुल चौराहे के 50 मीटर के दायरे में लगे यूनिपोल और होर्डिंग हटाने में विभागों के पसीने छूट रहे हैं।चौराहे के 50 मीटर के दायरे में यूनिपोल और होर्डिंग लगाने पर प्रतिबंध है। इसकी अनदेखी करते हुए नगर निगम ने चौराहे के एक तरफ तो कैंट बोर्ड ने दूसरी तरफ यूनिपोल और होर्डिंग लगा दिए हैं। इतना ही नहीं हनुमान चौक पर आंधी में गिरे यूनिपोल और होर्डिंग फिर से उसी स्थान पर खड़े हो गए हैं।दो दिन पहले नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बेगमपुल चौराहे पर आबूनाले में लगे दो यूनिपोल और होर्डिंग, पीएल शर्मा रोड के प्रवेश द्वार और बेगमपुल से बच्चा पार्क चौराहा रोड के प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर लगे यूनिपोल और होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए थे। यह कार्रवाई 24 घंटे के अंदर की जानी थी।
नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में आबूलेन के अंदर लगे दो यूनिपोल के होर्डिंग्स ही हटाए गए हैं। जबकि यूनिपोल उसी स्थान पर खड़े हैं। पीएल शर्मा रोड और बच्चा पार्क चौराहा रोड पर यूनिपोल पर अभी भी बड़े होर्डिंग्स लगे हुए हैं। भवनों की छतों पर भी बड़े होर्डिंग्स लगे हुए हैं। वहीं, कैंट क्षेत्र की ओर बेगमपुल चौराहे पर डिवाइडर पर यूनिपोल लगा हुआ है। आबूलेन की ओर भवनों की छतों पर होर्डिंग्स के बड़े-बड़े ढांचे मौजूद हैं। ये होर्डिंग्स कभी भी आंधी में तबाही मचा सकते हैं। शासन ने चौराहों के 50 मीटर के अंदर किसी भी तरह के विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग्स, यूनिपोल लगाने पर रोक लगा रखी है। जिसका मेरठ में पालन नहीं हो रहा है। बेगमपुल ही नहीं, लगभग सभी चौराहों का यही हाल है।





