उत्तर प्रदेश

लाउडस्पीकर को लेकर नया आदेश आया

jantaserishta.com
21 April 2022 12:48 PM IST
लाउडस्पीकर को लेकर नया आदेश आया
x

फाइल फोटो 

लखनऊ: लाउडस्पीकर विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नया आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि बिना इजाजत के अब लाउडस्पीकर और माइक नहीं लग पाएंगे. वहीं जो लाउडस्पीकर-माइक पहले ही इजाजत लेकर लगे हैं उनकी आवाज परिसर के बाहर नहीं आनी चाहिए.

नये आदेश के मुताबिक, यूपी में अब नए स्थानों पर माइक और लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी.
सीएम योगी ने कहा, 'हर किसी को अपनी उपासना पद्धति मानने की स्वतंत्रता है. पूर्व से अनुमति से जहां माइक लगे हैं वहां माइक का प्रयोग किया जा सकता है. लेकिन यह भी सुनिश्चित हो कि आवाज परिसर के बाहर ना आए.'
सीएम योगी ने कहा कि लाउडस्पीकर की आवाज से अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. आगे कहा गया है कि नए स्थलों पर नए माइक लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story