उत्तर प्रदेश

नए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने संभाला चार्ज

Admin Delhi 1
20 Jan 2023 4:10 PM IST
नए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने संभाला चार्ज
x

मुजफ्फरनगर: जनपद के नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने चार्ज संभाल लिया है। दोपहर लगभग दो बजे नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी अपनी निजी कार से कचहरी परिसर में स्थित कोषागार कार्यालय पर पहुंचे, जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कोषागार में जाकर चार्ज संभाल लिया और उसके बाद कचहरी परिसर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात कलैक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए अपना परिचय दिया और सभी मीडिया कर्मियों से भी परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि वह मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं और 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह झांसी, मथुरा में तैनात रहे और फिलहाल तीन साल से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ में एमडी रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता है और शासन की नीतियों व योजनाएं सख्ती से लागू होगी।

Next Story