उत्तर प्रदेश

बागपत में स्थित तीन चीनी मिलों में से दो चीनी मिलों का नवीन पेराई सत्र शुरू

Admin Delhi 1
4 Nov 2022 12:36 PM GMT
बागपत में स्थित तीन चीनी मिलों में से दो चीनी मिलों का नवीन पेराई सत्र शुरू
x

सिटी न्यूज़: उत्तर प्रदेश के बागपत में भी चीनी मिलों में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की मौजूदगी में शुक्रवार से पेराई सत्र प्रारंभ हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागपत में स्थित तीन चीनी मिलों में से दो मिलों में आज से यज्ञ के साथ पेराई सत्र शुरू हुआ। बागपत स्थित 'द बागपत कोआपरेटिव शुगर मिल' में पेराई सत्र 2022- 23 का शुभारंभ आज गन्ना मंत्री चौधरी, स्थानीय सांसद डा सत्यपाल सिंह, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा एवं जिलाधिकारी राजकमल यादव की मौजूदगी में किया गया। सबसे पहले गन्ने की ट्राली लाने वाले किसान को अधिकारियों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गन्ना मंत्री चौधरी ने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले बागपत शुगर मिल का विस्तार और नवीनीकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो साल के अंदर गन्ने का भुगतान मात्र 10 दिन में हुआ करेगा। उन्होंने बागपत को कृषि और खेती का मंदिर बताया। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके बाद सहकारी चीनी मिल रमाला की भी नवीन सत्र की पेराई शुरू हुयी। गन्ना विकास मंत्री चौधरी ने इस मिल में पेराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चीनी मिलें अपने लक्ष्य के अनुरूप गन्ना पेराई करेंगी और गन्ना किसानों का समय से भुगतान किया जायेगा।

Next Story