- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Muzaffarnagar में लागू...
Muzaffarnagar में लागू हुए नए सर्किल रेट, आसमान पहुंची कीमतें

Muzaffarnagar.मुजफ्फरनगर। आवासीय, व्यावसायिक और कृषि भूमि के नए सर्किल रेट सोमवार से लागू हो गए हैं। प्रशासन ने प्रॉपर्टी के दामों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नए सर्किल रेट की सूची चारों तहसीलों और रजिस्ट्रार कार्यालयों पर चस्पा कर दी गई है। शिव चौक से अस्पताल चौराहे तक प्रॉपर्टी खरीदने पर 1.75 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से स्टांप ड्यूटी लगेगी। बता दें कि जिले में आवासीय भूखंड, व्यावसायिक क्षेत्र, कृषि भूमि आदि के सर्किल रेट वर्ष 2022 से नहीं बढ़े हैं।
बीते वर्षों में प्रशासन ने सर्किल रेट बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के विरोध के चलते कदम पीछे खींच लिए। लोगों का कहना था कि कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। अब प्रशासन ने नए सर्किल रेट की सूची जारी कर दी है। शहरी क्षेत्र समेत हाईवे, कस्बों और गांवों की जमीनों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। चारों तहसील क्षेत्रों की जमीनों के दाम बढ़ाए गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों की जमीनों के दामों में 10 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।





