- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भतीजे ने जमीन के विवाद...
उत्तर प्रदेश
भतीजे ने जमीन के विवाद को लेकर अपने चाचा की गोली मारकर की हत्या
Admin Delhi 1
12 Sept 2022 4:30 PM IST

x
सिटी क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के आरूषा गांव में जमीन के विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भतीजा तब तक फरार हो चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरूषा गांव निवासी मुन्ना यादव (35) पुत्र अदरी यादव अपने 06 भाइयों में पांचवें नंबर पर था। मुन्ना का भाइयों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आज दोपहर भतीजे अमरजीत से उसकी कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर अमरजीत ने चाचा मुन्ना पर तमंचे से फायर कर दिया। मुन्ना को गोली सीने में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद भतीजा मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मृतक एक पुत्री व दो पुत्रों का पिता था।
Next Story





