उत्तर प्रदेश

'चाचा शिवपाल को बार-बार गच्चा दे रहा भतीजा', अखिलेश यादव पर भड़के ओम प्रकाश राजभर

jantaserishta.com
24 Nov 2026 9:58 AM IST
चाचा शिवपाल को बार-बार गच्चा दे रहा भतीजा, अखिलेश यादव पर भड़के ओम प्रकाश राजभर
x
अंबेडकर नगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव को पार्टी से किनारे किए जाने का आरोप लगाया। सपा-कांग्रेस गठबंधन के सीट बंटवारे के लिए गठित कमेटी में शिवपाल यादव का नाम नहीं होने पर राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अपने चाचा को बार-बार गच्चा दे रहे हैं।
सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बनाई गई कमेटी में शिवपाल यादव को शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि भतीजा बार-बार चाचा को गच्चा दे रहा है। चाहे सीट बंटवारे की कमेटी का मामला हो या राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट का, हर क्षेत्र में अखिलेश यादव शिवपाल यादव को किनारे लगाने का काम कर रहे हैं। शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के बाद समाजवादी पार्टी को ऊंचाई तक पहुंचाने में दूसरी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बावजूद अखिलेश यादव उन्हें पार्टी में किनारे करने में लगे हुए हैं। शिवपाल यादव को किनारे करने की कोशिश में पार्टी भी प्रभावित हो रही है। इस तरह के फैसलों से समाजवादी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मुस्लिम समाज और भाजपा के प्रति उसकी धारणा को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि मुसलमानों के बीच यह भावना बनाई गई है कि भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से जो बातें कही जाती हैं, वे सच्चाई नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। राजभर ने कहा कि सरकार की योजनाओं में मुस्लिम, सिख, ईसाई और जैन सहित सभी समुदायों को बराबर हिस्सा मिल रहा है। ऐसे बहुत से मुसलमान हैं, जो भाजपा को वोट देने के लिए तैयार हैं। भाजपा की योजनाओं का लाभ सभी समुदायों तक पहुंच रहा है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
आजम खान के लगातार दिए जा रहे बयानों पर राजभर ने कहा कि आजम खान नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की स्थिति बेहतर हो और लोगों को नौकरी और अमन-चैन मिले। राजभर ने आरोप लगाया कि आजम खान हमेशा नफरत की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि जब असदुद्दीन ओवैसी मुसलमानों की शिक्षा की बात करते हैं, तो आजम खान उनका विरोध करते हैं। ओवैसी जब समाज में हिस्सेदारी की मांग उठाते हैं, तब भी आजम खान विरोध करते हैं। आजम खान मुसलमानों का वोट नफरत के नाम पर हासिल करना चाहते हैं। इसके विपरीत, उन्होंने ओवैसी की राजनीति को शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार, नौकरी, अमन-चैन, भाईचारे और राजनीतिक हिस्सेदारी से जुड़ा बताया। राजभर ने कहा कि ओवैसी मुस्लिम समाज को इन मुद्दों पर एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान ऐसे प्रयासों का समर्थन करने के बजाय उनका विरोध कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story