उत्तर प्रदेश

पडोसी युवक घर में घुसा, विरोध करने पर किया चाकू से हमला

Admin Delhi 1
24 Jun 2022 6:21 PM IST
पडोसी युवक घर में घुसा, विरोध करने पर किया चाकू से हमला
x

सिटी न्यूज़: सिकंदराबाद में एक व्यक्ति ने दूसरे युवक से विवाद के चलते उसकी गर्दन पर चाकू मार दिया। चाकू लगने से पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ोसी पर आरोप है कि वह उस युवक के घर में जबरन घुस गया। उस वक्त उसकी पत्नी खाना बना रही थी। विरोध करने पर पड़ोसी ने युवक पर हमला कर दिया।

घर में घुस गया आरोपी: मनोज पुत्र गेंदेलाल उन्नाव निवासी सिकंदराबाद की सरकारी कॉलोनी में रहता है। मनोज जोखाबाद स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार को मनोज की पत्नी रोशनी ने उसे फोन कर बताया कि जब वह किचन में खाना बना रही थी तभी पड़ोसी उसके मकान में घुस आया। आरोपी घर में घुसने के बाद किचन में जहां उसकी पत्नी खाना बना रही थी वहां तक पहुंच गया।

विरोध करने पर मार दिया चाकू: पत्नी ने पति को जैसे ही इस बात की सूचना दी वह तुरंत अपने घर पहुंच गया। उसने आरोपी से किचन में घुसने की बात को लेकर पूछताछ की और विरोध किया। इस बात पर आपस में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी ने मनोज की गर्दन में चाकू मार दिया। चाकू के वार के कारण मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। मनोज को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी और आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

Next Story