उत्तर प्रदेश

नेहरू-गांधी परिवार ने तोडा देश, अब जोडने की बात कर रहे: साध्वी प्राची

Admin Delhi 1
14 Jan 2023 12:36 PM GMT
नेहरू-गांधी परिवार ने तोडा देश, अब जोडने की बात कर रहे: साध्वी प्राची
x

मुजफ्फरनगर: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने कहा है कि नेहरू-गांधी ने देश को तोडा और दो हिस्से कर दिये थे। अब नेहरू गांधी परिवार के राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, जो एक भद्दा मजाक है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले कांग्रेस को ही जोड़ लें, देश तो जुड ही जायेगा। कचहरी परिसर में पत्रकारों से बातचीत में साध्वी प्राची ने उक्त विचार रखे।

साध्वी प्राची वर्ष 2013 में नंगला मंदौड में हुई सभा में भडकाऊ भाषण देने के मामले में आज कोर्ट में अपने वारंट रिकॉल कराने के लिये आई थी। साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा व मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगते है और यही कारण है कि उनकी पार्टी का जनाधार घटता जा रहा है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी मिलकर भी कांग्रेस की नैय्या को पार नहीं लगा सकते है, क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करती है।

Next Story