उत्तर प्रदेश

NEET 2022 कठिन प्रश्न होने के कारण नीचे गिर सकता है कटऑफ

Admin2
18 July 2022 1:30 PM GMT
NEET 2022 कठिन प्रश्न होने के कारण नीचे गिर सकता है कटऑफ
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नीट की परीक्षा पहली बार भागलपुर में हुई। इसके लिए जिले में सात केन्द्र बनाये गये थे। जिसमें से ज्यादातर केन्द्र शहरी क्षेत्र के बाहर थे। शहर में मात्र एक स्कूल में परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। प्रत्येक विषय के 50-50 प्रश्न थे। जिसमें से 45 के उत्तर देने थे। इसके लिये कुल तीन घंटे 20 मिनट का समय दिया गया था। शिक्षकों का मानना है कि इस बार का कटऑफ पिछले साल की अपेक्षा कम रहना चाहिये। कठिन प्रश्न होने के कारण कटऑफ नीचे गिर सकता है।

बॉटनी के शिक्षक नौशाद हसन ने कहा कि नीट की परीक्षा में बायोलॉजी के प्रश्न बनाने में ज्यादा समय लगे। ज्यादातर एनसीईआरटी आधारित प्रश्न थे। जिस तरह आसान प्रश्न का अनुमान था उससे थोड़ा सा कठिन था। कुछ प्रश्न स्टेटमेंट वाले थे जो बच्चों को कन्फ्यूज कर रहे थे। डायग्राम वाले प्रश्न कम थे। बायोलॉजी के शेष प्रश्न सामान्य थे। प्रश्न सारे यूनिक थे। पिछले सालों के प्रश्नों को रिपीट नहीं किया गया था। इसलिये एनसीईआरटी के किताब को गहनता से पढ़ने वालों को काफी सहायता मिली।
source-hindustan


Next Story