उत्तर प्रदेश

नीलम व अमिता को मिला प्रदेश सचेतक का दायित्व

Admin Delhi 1
20 Dec 2022 12:54 PM GMT
नीलम व अमिता को मिला प्रदेश सचेतक का दायित्व
x

अयोध्या न्यूज़: बेसिक शिक्षा महिला शिक्षक संघ ने महिला शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले की दो पदाधिकारियों समेत नौ को सचेतक का दायित्व सौंपा है। जिले से मसौधा ब्लॉक की अध्यक्ष व जिला प्रचार मंत्री नीलम मन्ध्यान और जिला मीडिया प्रभारी अमिता वर्मा को सचेतक बनाया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।

बताया गया कि सचेतकों को प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या की ओर से महिला शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण करने वाली शिक्षिकाओं की समस्याओं को तत्काल निस्तारित कराने का जिम्मा दिया गया है। नियुक्ति पर साथी शिक्षिकाओं तथा महिला शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये बधाई दी है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta