- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Sahibabad: चंद्र...
उत्तर प्रदेश
NCR Sahibabad: चंद्र नगर कॉलोनी में आवारा कुत्ते ने 11 साल की छात्रा को काटा
Admindelhi1
15 Feb 2025 9:53 AM GMT

x
"गुड़िया अपनी सहेली के घर से पढ़ाई करके लौट रही थी"
साहिबाबाद: डेल्टा कॉलोनी स्थित चंद्र नगर कॉलोनी में शुक्रवार को 11 वर्षीय गुड़िया पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के समय गुड़िया अपनी सहेली के घर से पढ़ाई करके लौट रही थी। कुत्ते ने पीछे से उस पर हमला किया, जिससे गुड़िया गिर गई और उसके कपड़े फट गए। कुत्ते ने उसकी पैर में काट लिया।
रामप्रस्थ विकास सेवा समिति के प्रधान कंवलजीत सिंह ने बताया कि रामप्रस्थ और चंद्र नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन निगम के कर्मी केवल एक-दो कुत्तों को पकड़ कर ले जाते हैं, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भय और चिंता बनी हुई है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण कर आवर कुत्तों को पकड़ा जाएगा।
Tagsएनसीआर साहिबाबादचंद्र नगर कॉलोनीआवारा कुत्ते11 सालछात्राकाटाNCR SahibabadChandra Nagar Colonystray dog11 yearsgirl studentbittenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार

Admindelhi1
Next Story