- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Sahibabad: पुलिस...
NCR Sahibabad: पुलिस चौकी प्रभारी मनीष कुमार को लाइन हाजिर किया गया
![NCR Sahibabad: पुलिस चौकी प्रभारी मनीष कुमार को लाइन हाजिर किया गया NCR Sahibabad: पुलिस चौकी प्रभारी मनीष कुमार को लाइन हाजिर किया गया](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/01/04/4282522-images-15.webp)
साहिबाबाद: खोड़ा थाने की प्रगति विहार पुलिस चौकी प्रभारी मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार ने उन्हें लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किए। चौकी प्रभारी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना को एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की मांग लेकर भाजपाइयों ने बुधवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक इंदिरापुरम थाने में धरना दिया था। धरने के दौरान भाजपा के सदर विधायक संजीव शर्मा भी पहुंचे थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि अगर चौकी प्रभारी पर लगे आरोप सही हैं तो कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। मामला भाजयुमो के खोड़ा मंडल के अध्यक्ष अनुज कसाना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर लिए जाने का था। इस कार्रवाई के विरोध में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर थाने के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया था।
भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने आरोप लगाया था कि प्रगति विहार पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई मनीष कुमार ने भाजयुमो के खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना को एन्काउंटर की धमकी दी थी।
![Admindelhi1 Admindelhi1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)