- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Sahibabad: कोलकाता...
NCR Sahibabad: कोलकाता की फ्लाइट आधे घंटे तक शहर के ऊपर चक्कर लगाती रही

साहिबाबाद: कोलकाता वाली फ्लाइट जो सुबह 9:20 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर उतरनी थी, वह 9:50 पर लैंड हुई। करीब 30 मिनट तक विमान शहर के चक्कर काटता रहा। आधे घंटा की देरी से विमान की लैंडिंग पर यात्रियों को बताया गया कि एयरपोर्ट के आस-पास पक्षी दिखाई दे रहे हैं जिसकी वजह से समय पर लैंडिंग नहीं हो सकी।
कोलकाता एयरपोर्ट से फ्लाइट नंबर ’ 1511 ने सुबह 7 बजे उड़ान भरी। हिंडन एयरपोर्ट पर फ्लाइट को 9:20 पर लैंड होना था। वहीं, लैंडिंग टाइम से बीस मिनट पहले बेल्ट बांधने की घोषणा भी की गई। लेकिन तय समय पर फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई और गाजियाबाद के ऊपर ही चक्कर लगाती रही।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से 1 मार्च को ही गोवा, बंगलूरू और कोलकाता की 184 सीटर फ्लाइट शुरू की गई है। मंगलवार को विमान में करीब 178 यात्री सवार थे। विमान में सवार यात्री विजय ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ कोलकाता से लौट रहे थे। उन्होंने बताया नौ बजे के करीब वह लोग गाजियाबाद पहुंच गए।
बेल्ट बांधने की बात भी कह दी गई लेकिन बाद में विमान कभी हिंडन नदी तो कभी क्रॉसिंग के ऊपर उड़ान कर रही थी। फ्लाइट आधा घंटा लेट 9:50 पर लैंड हुई। पायलेट की ओर से यात्रियों को बताया गया कि पक्षी दिखाई देने की वजह से समय पर विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी।
एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि इस मामले में एयरलाइंस कंपनी से बात हुई थी। कंपनी ने किसी भी तकनीकी दिक्कत होने से इंकार किया। संभवत: रूट क्लियरेंस न होने की वजह से शायद लैंडिंग नहीं हो सकी।





