- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Sahibabad:...
NCR Sahibabad: ससुरालियों ने नहीं खोला गेट, महिला धरने पर बैठी

साहिबाबाद: शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में ससुराल में रहने पहुंची महिला के लिए ससुरालियों ने गेट नहीं खोला तो महिला वहीं धरने पर बैठ गई। वह चहारदीवारी कूदकर अंदर पहुंची, लेकिन तब भी घर में नहीं जा पाई।
महिला सात साल पहले ससुराल से मायके गई थीं। इसके बाद जब वह कुछ समय बाद लौटीं तब पति गायब मिला। उन्होंने कोर्ट में केस दायर किया, जिस पर कोर्ट ने आदेश दिया कि महिला को ससुराल में रहने दिया जाए। महिला का ससुराल साहिबाबाद थाना क्षेत्र में है। पिछले तीन सप्ताह से वह पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन ससुराल में उन्हें नहीं घुसने दिया जा रहा है। इसीलिए बुधवार दोपहर वह ससुराल पहुंचीं तो ससुर ने गेट बंद कर लिए। चहारदीवारी कूदकर अंदर पहुंची और बेटी के साथ धरने पर बैठ गईं। उनकी मांग है कि थाना पुलिस फोर्स के साथ उन्हें ससुराल में प्रवेश दिलाए।





