उत्तर प्रदेश

NCR Sahibabad: एहसान ने अपनी पहचान व असली नाम छिपाते हुए राहुल बनकर दोस्ती की, मामला दर्ज

Admindelhi1
1 March 2025 2:09 PM IST
NCR Sahibabad: एहसान ने अपनी पहचान व असली नाम छिपाते हुए राहुल बनकर दोस्ती की, मामला दर्ज
x
"प्रेम जाल में फंसाकर अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया"

साहिबाबाद: टीलामोड़ थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने पसौंडा स्थित गरिमा गार्डन निवासी एहसान उर्फ राहुल और उसके पिता व भाई समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि एहसान ने अपनी पहचान व असली नाम छिपाते हुए राहुल बनकर उससे दोस्ती की। प्रेम जाल में फंसाकर अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद आर्यसमाज मंदिर में शादी भी कर ली। शादी के बाद जब राहुल के मुस्लिम होने और असल नाम एहसान होने की बात सामने आई तब ससुराल वालों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुलिस आरोपी एहसान, उसके पिता इकलाख और भाई इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तीनों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार किया है।

डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि युवती ने 26 फरवरी को टीलामोड़ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में युवती ने बताया था कि वर्ष 2018-19 में उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई थी। उसने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ाया और प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर युवक ने उसे अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस बीच दोनों में शारीरिक संबंध भी बने, लेकिन जब वह गर्भवती हुई तब आरोपी ने गर्भपात करा दिया। कुछ समय बाद युवक ने बातों में फंसाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद युवती ने बेटी को जन्म दिया। तब युवक ने उसे अपने परिवार वालों से मिलवाया। तब उसे पता चला कि राहुल का असल नाम एहसान है और वह मुस्लिम है। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ने शुरू हुए तो ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही धर्म परिवर्तन करने और जबरन धार्मिक क्रियाकलाप करने का दबाव बनाने लगे। शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न भी किया गया। युवती ने 26 फरवरी को पुलिस से शिकायत की थी।

नौकरी पर जाने के दौरान हुई थी दोस्ती

वर्ष 2018-19 में युवती एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। वहीं उस समय एहसान उर्फ राहुल आॅटो रिक्शा चलाता था। युवती उसके ही रिक्शा से फैक्टरी आना-जाना करती थी। राहुल ने आॅटो चलाना छोड़कर कारपेंटर (बढ़ई) का काम करना शुरू कर दिया और युवती को भी अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद वर्ष 2018-19 में ही युवक ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली, लेकिन घर से अलग रखा।

टीलामोड़ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी युवक एहसान उर्फ राहुल, उसके पिता इकलाख और भाई इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- निमिष पाटील, डीसीपी, ट्रांस हिंडन

Next Story