- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Sahibabad: क्रेन...
NCR Sahibabad: क्रेन चालक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया

साहिबाबाद: टीला मोड़ थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सीवर कार्य में क्रेन चलाने वाले चालक मनीष के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि क्रेन चालक ने घर में घुसकर पहले दुष्कर्म किया, फिर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके इलाके में कुछ महीने पहले सीवर कार्य चल रहा था। उसकी कॉलोनी में सीवर कार्य के दौरान क्रेन चलाने वाला मनीष एक दिन पानी मांगने के बहाने घर में घुस गया। इसके बाद उनके पीछे-पीछे कमरे तक पहुंचा और दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। महिला ने बताया कि परिवार या पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली और रोज फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला करीब एक महीने तक चलता रहा। मानसिक तौर पर परेशान होने के बाद उन्होंने पति को बताया। तब पुलिस को तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डेन शलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





