- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Noida: नकदी व...
NCR Noida: नकदी व जेवरात समेत फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
![NCR Noida: नकदी व जेवरात समेत फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार NCR Noida: नकदी व जेवरात समेत फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/12/30/4269464-ph10-11-696x1313.webp)
नोएडा: थाना सूरजपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग की वांछित महिला को गिरफ्तार किया है। इसके पति समेत चार लोगों को थाना सूरजपुर पुलिस ने 4 दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। यही दुल्हन बनकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करती थी। शादी के बाद सुहागरात के दिन ससुराल वालों को चकमा देकर घर का सारा सामान समेट कर भाग जाती थी।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 4 दिन पूर्व थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर प्रदीप, आमिर, संतोष, और मालती को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग अविवाहित लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी शादी करवाते हैं, तथा जो दुल्हन भेजते हैं वह एक-दो दिन में बर पक्ष के घर का सामान चोरी करके उनके पास वापस आ जाती है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि 4 दिन पूर्व गिरफ्तार दानिश अपनी पत्नी अनम उर्फ महावीर उर्फ नेहा उर्फ सिमरन को दुल्हन बनाकर अविवाहित लोगों की शादी करवाता था, तथा सुहागरात के बाद वह उसके घर का सारा सामान समेट कर भाग आती थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
![Admindelhi1 Admindelhi1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)