- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Muradnagar:...
उत्तर प्रदेश
NCR Muradnagar: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भिड़े दो ट्रक, ट्रक के क्लीनर की मौत हुई
Admindelhi1
6 Feb 2025 1:27 PM IST

x
"एक ट्रक का चालक घायल"
मुरादनगर: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेवड़ा रेवड़ी गांव के पास कल (बुधवार) सुबह दो ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई, जबकि एक ट्रक का चालक घायल हो गया।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेवड़ा रेवड़ी गांव के पास आपस में दो ट्रक भिड़ गए। हादसे में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक रविंद्र पुत्र कैलाश व क्लीनर दिलीप (26) पुत्र कल्ला निवासी टिपला थाना मोहना जनपद ग्वालियर एमपी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में क्लीनर दिलीप को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक रविंद्र को गाजियाबाद रेफर किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
Tagsएनसीआर मुरादनगरईस्टर्न पेरिफेरलएक्सप्रेसवेभिड़ेदो ट्रकट्रकक्लीनरमौतNCR MuradnagarEastern PeripheralExpresswayCollidedTwo trucksTruckCleanerDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





