- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Muradnagar: पुलिस...
NCR Muradnagar: पुलिस ने आदर्श कॉलोनी में पत्थरबाजी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया

मुरादनगर: बंबा मार्ग पर आदर्श कॉलोनी में युवती से छेड़छाड़ करने को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
आदर्श कॉलोनी निवासी युवक ने कॉलोनी की युवती को मोबाइल गिफ्ट देने की कोशिश की, युवती के इन्कार करने पर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गये, दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व पत्थर चले। करीब आधे घंटे तक हुए पथराव से कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल बना रहा है। एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि कस्बा चौकी प्रभारी बाबूराम की तहरीर पर राजा उर्फ सुहैल, शेरू, सलमान, भूरे, निम्मो, जुबैर, अरबाज, शाहनवाज, फईम, फरदीन, सावेज और दूसरे पक्ष के सलीम, सौरेन, सुजैन, शकील, वसीम, नदीम, अफजाल, सुहैल, बिलाल व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया कि राजा उर्फ सुहैल, सावेज, सलीम, सुजैन, नदीम निवासी आदर्श कॉलोनी, सुहेब निवासी निकट बिलाल मस्जिद को गिरफ्तार किया है। एसीपी ने बताया कि बाकी लोगों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।





